फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड से लोग बेहाल

Thu, 31 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा जनपद गुरुवार को घने कोहरे की आगोश में रहा। पूरे दिन सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर बाद हल्की-हल्की धूप निकली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें और रोडवेज बस फाग लाइट जलाकर चलते नजर आए। यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जनपद के कुछ सरकारी और गैरसरकारी दफ्तर भी विलंब से खुले  तथा कई विभागों में कर्मचारियों के भी पहुंचने में देर हुई।


देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई पड़नेे लगा है। इन दिनों कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं पूरे दिन चलने से गलन और कंपकंपाती बढ़ी रही। आलम यह था सुबह 11 बजे तक वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगने को मजबूर थे।
विज्ञापन



उधर सूर्य और बादलों का लुका-छिपी का खेल पूरे दिन तक चलता रहा। जैसे ही धूप खिली, लोग छतों पर और खुले मैदानों में गए। कुछ देर के लिए धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इन दिनों कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशान बुजुर्ग, महिलाएं और नन्हे मुन्ने मासूम रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें