फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझते रहे लोग, हुई परेशानी

विज्ञापन
नगर के ओवर ब्रीज पर तथा नीचे लगा वाहनों का जाम। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बाद भी नगर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को भी लोग जाम में फंसे प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हो गए। हालांकि जाम से बचाव के लिए अच्छी खासी संख्या में पुलिस और अन्य कर्मचारियों की तैनाती है। बावजूद इसके जाम पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। नगर में जाम की समस्या लाइलाज हो चुकी है। एक बार जाम में फंसने के बाद इससे बाहर निकलने में घंटाभर लग जा रहा है। मंगलवार को भी शहर के मार्गों की हालत ऐसी ही थी। जाम से निजात नहीं मिलने से इसे लेकर लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही। रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। एक तरफ अतिक्रमण के चलते यातायात बाधित हो रहा तो वहीं प्रमुख चौराहों के पास बेतरतीब खड़े वाहन सवारी भरते हुए रास्ता जाम कर रहे। हालांकि अतिक्रमण को हटाने की बात कई दिनों से कही जा रही है, लेकिन अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। शहर में रोजाना घंटों लगने वाले जाम का एक प्रमुख कारण सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन भी हैं। स्थिति यह है कि जाम के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बगल में पुलिस पिकेट भी तैनात है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के प्रशासन की लापरवाही नगरवासियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें