फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

636 स्थान पर होगी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित

विज्ञापन
नगर के गड़हा मोहल्ला में दुर्ग पूजा के लिए समिति द्वारा बनाया जा रहा पंडाल। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र नजदीक आते ही देवी भक्तों ने पंडाल के निर्माण में तेजी लाना शुरू कर दिया है। एक से बढ़कर एक मां दुर्गा की प्रतिमाएं तथा पंडाल बनाने को लेकर कलाकार जुट गए हैं। जनपद के 22 थाना अंतर्गत 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें 16 मूर्तियां स्थायी रूप से स्थापित हैं। इस वर्ष अधिकांश पंडालों की तैयारी समिति के नौजवान कर रहे हैं। मूर्तियों का निर्माण कोलकाता सहित जिले के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार, जिले के 22 थाना अंतर्गत कुल 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसमें 16 मूर्तियां स्थायी रूप से स्थापित हैं। मालूम हो कि इस वर्ष शहर कोतवाली में 30 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। इसी प्रकार दुबहर में 12, गड़वार में 60, सुखपुरा में 28, फेफना में 28, नरहीं में 18, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 43 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसी प्रकार, हल्दी में 28, दोकटी में 17, रेवती में 35, बांसडीह में 37, बांसडीहरोड में 18, सहतवार में 24, मनियर में 13, सिकंदरपुर में 27, खेजुरी में 14 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पकड़ी में 16, रसड़ा में 58, नगरा में 25, भीमपुरा में 32, उभांव में 52 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होगी। शारदीय नवरात्र में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तथा पंडालों के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात रहती है। वहीं अधिकारी चक्रमण करते रहते हैं। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित किया जा चुका है। इसमें शहर कोतवाली के जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार, दुबहर क्षेत्र के जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा नदी के छाड़न) में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। सुखपुरा थाना के गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार थाना के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल, टोंस नदी में विसर्जन किया जाएगा। उधर, नरहीं थाना में दो, चितबड़ागांव में एक, बैरिया में तीन, हल्दी में दो, दोकटी में एक, बांसडीहरोड में तीन, सहतवार में तीन, मनियर में दो, सिकंदरपुर में चार, पकड़ी में दो, रसड़ा में एक, नगरा में एक, भीमपुरा में आठ, उभांव में दो स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र में सार्वजनिक स्थानों पर बनने वाले पांडाल नहीं बनेंगे और नाही प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थान पर स्थापित होंगी। यह निर्णय कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार लोग अपने घरों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा कर सकते है, लेकिन सार्वजनिक किसी भी स्थानों पर नहीं। अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लघंन करता है तो उसके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर समिति के लोगों के साथ मंगलवार को हुई बैठक के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें