फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टेशन का दर्जा बचाने के लिए गरजे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति रेवती बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन को पुराने श्रेणी में रखने के लिए लक्ष्मण पाण्डेय तथा महावीर तिवारी के नेतृत्व में लोगों ने बाजार के पंचायती उदासीन अखाड़ा से नारों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस रेवती रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां प्लेटफार्म नंबर दो पर एक सभा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने रेल विभाग द्वारा रेवती रेलवे स्टेशन को इंटरमिडिएट ब्लाक स्टेशन (हाल्ट) बनाने का विरोध करते हुए उक्त स्टेशन को उसकी पुरानी श्रेणी में बनाने की मांग की। चार घंटे बाद तहसीलदार और रेल विभाग के अधिकारियों के पहुंचने बाद आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। वाराणसी बलिया रेल लाइन के दोहरीकरण के क्रम में रेवती को रेल विभाग के द्वारा हाल्ट फिर आईबीएस के स्टेशन की श्रेणी में डालने के बाद से क्षेत्र में निरंतर आक्रोश की स्थिति है। स्टेशन पर हुई सभा में समाजसेवियों ने रेल प्रशासन के ऊपर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि मरते दम तक हम रेवती को उसके पुराने दर्जे में शामिल कराने की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
रेवती में ब्लॉक कार्यालय, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेजों, इंटरमीडिएट कॉलेजों सहित बड़ा बाजार है। इससे संबंधित लाखों की आबादी देश के विभिन्न भागों की यात्रा करती है। आठ सूत्रीय ज्ञापन जिसमें सियालदह एक्सप्रेस के ठहराव, शाहगंज-बलिया पैसेंजर को छपरा तक चलाए जाने, इंटरसिटी एक्सप्रेस का रेवती में ठहराव की मांग की। अजयशंकर पांडे कनक, अभिज्ञान तिवारी, राणा योगेंद्र विक्रम सिंह मांडलू, महेश तिवारी, सान्तिल गुप्ता, अरुण पाण्डेय लोहिया, शिवम, हरेराम यादव, कर्मवीर तिवारी, अरुण तिवारी, अनिल केसरी ने अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें