फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया में जंगली जानवर ने दो लोगों को किया जख्मी

विज्ञापन
चिलकहर क्षेत्र के भदपा गांव में जंगली जानवर को पकड़े के लिए वन विभाग द्वारा लगाया पिजड़ा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के भादपा गांव में बृहस्पतिवार की शाम मछली मार रहे दो लोगों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसमें सुभाष चंद्र पासवान व कमलेश राजभर जख्मी हो गए। घटना से लोगों में भय है। दूसरे दिन शुक्रवार को वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम जानवर को पकड़ने में लगी रही, लेकिल सफलता नहीं मिल सकी। खेत में पिंजरे में बकरी बांधकर रख दिया गया है।
विज्ञापन

तेंदुए की सूचना पर भीड़ जुटी रही, जिन्हें नियंत्रित करने में पुलिस हलकान रही।
ग्रामीणों ने खेत में घूमते हुए जानवर का वीडियो वायरल किया है। भीड़ के कारण जानवर खेतों में छुप गया। वन विभाग की 15 सदस्य टीम के सदस्यीय टीम पकड़ने में लगी है। प्रशासन ने आसपास के गांवों वालों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। कहा कि घर से निकलें तो लाठी डंडे जरूर साथ रखें। जब तक पकड़ा नहीं जाता, तब तक अकेले न निकलें। पालतू जानवरों को अंदर बांधने की हिदायत दी।
डीएफओ बीके अमन ने बताया कि जंगली जानवर कौन सी प्रजाति का है, यह कहना मुश्किल है। वीडियो साफ न होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही। खेतों से पैरों के निशान लिए गए हैं, उसके आधार पर तेंदुआ या लकड़बग्घा हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें