फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इमाम हुसैन की शहादत के गम में डूबे लोग, या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला में ताजिये दफन

विज्ञापन
धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद
विज्ञापन
बलिया। मुहर्रम पर शहर और ग्रामीण इलाकों में 472 जगहों पर ताजिया जुलूस निकाले गए। अकीदतमंदों ने या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला में ताजिये दफन किए। जुलूस में लोगों ने जंजीरी मातम किया।
विज्ञापन

नगर के विशुनीपुर, काजीपुरा, राजपूत नेउरी, विजयीपुर, जंगे अली मोहल्ला, गुदरी बाजार, बहेरी और उमरगंज मोहल्लों से ताजिये के जुलूस निकले। विशुनीपुर स्थित मुनीर हसन जैदी के सदर इमामबाड़े से अंजुमन हाशिमियां के सदस्यों ने जंजीरी मातम जुलूस निकाला। यह जुलूस करबला पहुंचकर सलाम के बाद ठंडा किया गया।
मुहर्रम पर सिकंदरपुर सहित क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। भोर होते ही नगर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकाली गईं सभी ताजियों को इमाम चौक पर बैठाया गया। अकीदतमंदों ने करबला के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन

नगर में मोहर्रम का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आया। ताजियों को इमाम चौक पर बैठाने के बाद नगर के अलग-अलग मोहल्लों से परंपरागत गश्त निकाले गए। इन जुलूसों में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। लाठी-डंडों से लैस युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में करतब दिखाए।
जुलूस के दौरान युवाओं ने लाठी खेल और अखाड़ों की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। गश्त के मार्गों पर जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। पुरुषों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी जुलूस देखने पहुंचे। सबसे पहले नगर के मिल्की मोहल्ला का गश्त अपने चौक से निकाला गया। यह जुलूस डाकखाना, बाजार चौक, गंधी मोहल्ला और भीखपुरा होते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचा।
वहां परंपरा के अनुसार ताजिया दफन करने की रस्म अदा की गई। दोपहर बाद नगर के सभी मोहल्लों की ताजियों का संयुक्त मातमी जुलूस निकाला गया। यह जुलूस डोमनपुरा, पुराना पानी टंकी, पांडे टोली, हॉस्पिटल सड़क और सोनार गली होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा।
कर्बला पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों की मौजूदगी में ताजियों को दफन किया गया। देर शाम तक ताजिया दफन की प्रक्रिया चलती रही। क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया और चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने पूरे जुलूस मार्गों पर निगरानी की।

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

धूप और लू से बचाव के लिए स्कूटी पर चेहरा ढक कर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें