फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी के मीना बाजार में उमड़े लोग, खिले दुकानदारों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला का मीना बाजार बुधवार को हाउसफुल रहा। परिवार संग पहुंचे लोगों ने मेले का पूरा लुत्फ उठाया और जमकर सामानों की खरीदारी की। इससे मेले में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। मेला प्रभारी शैलेश सिंह अपने हमराहियों के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

मेले में सुबह ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बस, ट्रेन समेत अन्य साधनों से मुख्यालय पहुंच गए। इसके बाद ई-रिक्शा व पैदल ही मेला की तरफ कूच कर गए। मेले में सुबह से उमड़ी भीड़ एक छोर से दूसरे छोर तक टहलती रही। आलम यह था कि जलेबी, छोला व अन्य आइटमों की दुकानों पर हर वक्त भीड़ बनी रही। लोग मेला का आनंद लेने के बाद जलेबी समेत अन्य आइटमों का पूरा आनंद लिए। मेले में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों की खूब चांदी रही। महिलाओं ने श्रृंगार व घरेलू सामानों की खरीदारी जमकर की। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने शॉल, कंबल, चादर आदि खरीदा। मेला का समापन सात दिसंबर को होगा। मेले में खादी के कपड़े भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खादी के वस्त्र के साथ ही आचार, मुरब्बा समेत च्यवनप्राश आदि की भी खूब बिक्री हुई। इस बार ददरी मेला के नंदीग्राम और मीना बाजार से अब तक आठ लाख 11 हजार 480 रुपये की आय नगर पालिका को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें