फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिहार से आए लोगों ने होटल में की मारपीट, दो बाइक भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। थाना क्षेत्र के माझी पुल के निकट (चांददियर) स्थित एक निजी होटल पर सोमवार की देर रात बिहार आबकारी विभाग और पुलिस की दो स्कॉर्पियो और एक बस पर सवार होकर लगभग 50 की संख्या में पहुंचे। आरोप है कि होटल मालिक, कारीगर और ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट के बाद वापस जाते समय होटल के सामने खड़ी दो बाइक भी अपने साथ ले गए। मंगलवार की सुबह होटल मालिक ठेकहा निवासी हरेराम सिंह ने बैरिया थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इसमें एक नामजद और 50 अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


माझी पुल के निकट चांददियर स्थित होटल पर सोमवार की रात 11 बजे कुछ ग्राहक खाना खा रहे थे। आरोप है कि तभी दो स्कॉर्पियो और एक बस पर सवार होकर बिहार की आबकारी विभाग और बिहार पुलिस के जवान, जिसमें कुछ वर्दी पहने हुए थे, होटल पर पहुंचे। बिना किसी से बात मारपीट शुरू कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई, ग्राहक भागने लगे।
पुलिस विभाग के लोग दौड़ा-दौड़ा कर ग्राहकों और होटल मालिक और होटल में काम कर रहे कारीगरों को पीटने लगे। मारपीट में ठेकहा निवासी विनोद सिंह (28) पुत्र हरेराम सिंह, सिरसिया बिहार निवासी रामबाबू सोनार (50), दलपतिपुर निवासी छठी लाल (23), मिंटू यादव (21) पुत्र मनोज यादव, सिसवन बिहार निवासी हरेराम (30) पुत्र सावली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। छठी लाल का हाथ टूट गया है।
विज्ञापन

चांददियर निवासी प्रभुनाथ यादव व रिसाल राय के टोला निवासी रवि सिंह की बाइक बिहार पुलिस अपने साथ लेते गई। घटना के बाद घायलों ने चांददियर पुलिस को तत्काल सूचना दिया। पुलिस रात में नहीं गई और न कोई कार्रवाई की। परेशान पीड़ितों ने मंगलवार की सुबह घटना की तहरीर बैरिया थाने में दी। तहरीर में बिहार के आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और 50 अज्ञात आबकारी व पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। बैरिया पुलिस ने घायलों का मेडिकल नहीं करवाया।



तहरीर मिली है। एक होटल मालिक ने बिहार के आबकारी विभाग के एक एसआई के खिलाफ नामजद व 50 अज्ञात बिहार पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने व दो मोटरसाइकिल उठा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - धर्मवीर सिंह, एसएचओ, बैरिया



मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करा रहा हूं। घटना कहां हुई है इसकी सीसीटीवी कैमरे से जांच होगी। अगर बगैर किसी अनुमति के उत्तर प्रदेश की सीमा में जाकर यह घटना हुई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, एसएचओ, मांझी (बिहार)


यूपी के ही कुछ असामाजिक तत्व शराब का अवैध कारोबार करते है। बिहार में घुसकर मारपीट कर रहे थे। सम्भव है कि उन्हीं को खदेड़ते हुए हमारे विभाग के पुलिसकर्मी यूपी में घुस गए होंगे। - रंजिश कुमार, एक्साइज सुपरिटेंडेंट, सारण (बिहार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें