बलिया। साइबर सेल ने पंचानन के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 50 हजार रुपये उनके खाते में वापस करा दिए। पंचानन पुत्र शिववचन निवासी नगपुर थाना रसड़ा ने पुलिस कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके बड़ौदा यूपी बैंक के खाते से 10 और 14 मार्च को 50 हजार फर्जी तरीके से निकाल लिए गए हैं। प्रभारी संजय शुक्ल ने बताया कि पैसे वापस करा दिए गए हैं।