फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रूट डावयर्ट का कड़ाई से पालन न होने से जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोमवार को शहर एक बार फिर से जाम से जूझता रहा। ओवरब्रिज की मरम्मत होने के कारण पूरे दिन जाम रहा।
विज्ञापन

नगर के दोनों हिस्से को जोड़ने वाले ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य होने से दो रूटों पर वाहनों का रूट डायवर्ट है। लेकिन यातायात जवानों की कमी से कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ से वाहन आ जा रहे हैं। इससे जाम की हालत बन जा रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह नौ बजे के बाद सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ा तो गड़वार तिराहे, चित्तूपांडेय, जगदीशपुर, जिला अस्पताल के सामने, कचहरी के सामने जाम की हालत बन गई। ट्रैफिक व पुलिस जवानों की तत्परता से समय रहते जाम में फंसे वाहनों को निकाल कर खत्म किया गया। सुबह व दोपहर में करीब दो घंटे तक जाम के हालत बने रहे। जाम की चपेट में मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्ले की गलियां तक रही, जिससे बाइक व ई-रिक्शा तक नहीं निकल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें