बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अखोप-सरयां मार्ग पर मलेरा गांव के पास सोमवार की दोपहर के समय परीक्षा देकर लौट रहा छात्र किसी वाहन से गिरकर बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे लहूलुहान पड़ा मिला। डायल 112 पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र के गाढ़ा रतनपुर निवासी आदित्य वर्मा (20) पुत्र निलरोज वर्मा एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद वापस लौट रहा था। संवाद