फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हादसों से सबक नहीं सींख रहे लोग, लापरवाही दे रही मौत काे आमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटना में रोज मौतें हो रही हैं। बड़ी घटना के बाद भी लोग नसीहत नहीं ले रहे। साथ ही हर दिन यातायात नियमों की अनदेखी कर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन मौत का आमंत्रण दे रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर बैठकों में डेंजर जोन को सुधारने का निर्देश दिया जाता है, लेकिन जिम्मेदार धरातल पर काम करने की जगह कागजों में खानापूर्ति करने के कारण उक्त स्थान पर लगातार दुर्घटना पर लगाम नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को बांसडीह के जितौरा चट्टी के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक-युवती की मौत व दो किशोर-किशोरी गंभीर रूप से घायल होने के दूसरे दिन शुक्रवार को लोग बेखबर होकर सभी मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली संग मालवाहक वाहन से मुंडन संस्कार को नाचते गाते जा रहे थे। यातायात नियमों की अनदेखी खुलेआम अनदेखी के बावजूद जिम्मेदार रोक टोक नहीं की, वहीं दूसरी तरफ आमजन भी जान जोखिम में डाल बिना हेलमेट के तीन से चार लोगों को बैठाकर फर्राटा भर रहे थे।
विज्ञापन


केस 1: डीएम कार्यालय के सामने कुंवर सिंह चौराहा मार्ग पर दिन में 10 बजे दर्जनों ट्रैक्टर व पिकअप पर महिला पुरुष सवार होकर गंगा घाट मुंडन संस्कार में वापस घर लौट रहे थे। ट्राली पर नीचे बैठने की जगह लोग दो इंच के लोहे के फाटक पर बैठकर डांस करते जा रहे थे। यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

केस 2 : जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने के बावजूद लोग अपनी जान को लेकर लापरवाह दिखे। एनएच-31 पर ट्राली व पिकअप सवार महिलाएं व पुरुष नियमो को दरकिनार कर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


केस 3: सुबह 11 बजे टीडी काॅलेज चौराहा ओवर ब्रिज मार्ग पर बिना हेलमेट के बाइक सवार तीन-तीन लोगों को बैठाकर फर्राटा भर रहे थे। पास में पुलिस चौकी व यातायात जवान सबकुछ देखने के बावजूद रोक टोक नहीं किया, जिससे इस तरह के लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

केस 4 : एनएच-31 पर दुबहड़ थाना के विशेनी डेरा मोड़ पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए सड़क किनारे लगाए गए लोहे का सुरक्षा घेरा लगाया गया है। इसके बाद काफी हद तक घटनाएं कम हुई हैं। इसी तरह का सुरक्षा घेरा सुघर छपरा मोड़ पर लगाने की मांग हो रही है।

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती है। चालान करने के साथ सीज भी किया जाता है। लोगों को लगातार जागरूकता करने के बाद भी लापरवाही भारी पड़ रही है।-शुभ सूचित, सीओ सदर/ नोडल यातायात।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें