लालगंज। क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित करीब सौ साल पुराना पीपल का वृक्ष मंगलवार के दिन गिर गया,जिससे एक टीन शेड धराशाई हो गया। साथ ही दो कमरों का छत क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक महिला चुटहिल हो गई। जिसका सीएचसी सोनबरसा में इलाज कराया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार की मदद की।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित करीब सौ वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सत्यदेव गोड़ के मकान पर गिर गया। इससे उसका टीनशेड का घर धराशाई हो गया। घर में सोई इंदु देवी पत्नी सत्यदेव गोड़ भी चुटहिल हो गई। उसे सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
सत्यदेव गोड ने बताया कि पेड़ के बगल में करीब दस फीट गड्ढा खोद दिया गया था, जिससे वहां पानी लग गया था। सीड़न के चलते पेड़ गिर गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना डायल 112 और ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दिया। सभी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।