गड़वार क्षेत्र के नारायनपाली गांव में आयोजित पीडीए चौपाल के दौरान मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर
गड़वार(बलिया)। मंगलवार को नारायनपाली गांव में समाजवादी पार्टी ने ‘पीडीए पंचायत’ का आयोजन किया। पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति और फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव मुख्य अतिथि थे।
रमेश प्रजापति ने राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने और प्रजापति समाज का विकास ठप होने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा सरकार बनने पर अति-पिछड़े वर्गों के विकास, युवाओं को रोजगार और महंगाई पर अंकुश का वादा किया। संग्राम सिंह यादव ने नदी कटान पीड़ितों का मुद्दा उठाया, प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वे पीड़ितों से नहीं मिले। यादव ने सपा सरकार बनने पर महिलाओं को वित्तीय सहायता, मुफ्त बिजली, युवाओं को सरकारी नौकरियां और जिला अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं देने का एलान किया। कार्यक्रम का संयोजन रामाश्रय प्रजापति, व्यवस्थापन अनिल यादव और संचालन बलराम प्रजापति ने किया।