फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 21 केंदों पर पहली बार हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 39 फीसदी परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पहली बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 21 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में हुई। कुल पंजीकृत 9243 परीक्षार्थियों की जगह 39 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरु होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को इंट्री दी गई। केंद्र के मुख्य द्वार पर ही कड़ी चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जिले में पहली बार पीसीएस प्री 2023 परीक्षा कराने की अनुमति दी थी। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक जनरल स्टडी वन व दूसरी पाली अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक जनरल स्टडी टू की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 5647 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
दया छपरा क्षेत्र के पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में कुल 411 तथा अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में 384 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पीएन इंटर कॉलेज में 243 और अमरनाथ में 196 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन


सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर युक्त कमरे में हुई परीक्षा
सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी व वॉयस रिकार्डर से लैस कमरों में परीक्षा कराई गई। केंद्र अधीक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार कमरों की मॉनीटरिंग सीसीटीवी कैमरे के जरिए करते रहे।

परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक
जिले में पहली बार हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। किसी भी परीक्षार्थी को किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। खासकर मोबाइल व घड़ी पर भी रोक रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

जिले में पहली बार पीसीएस प्रांरभिक परीक्षा 21 केंद्रों पर हुई। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 39 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। - रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें