फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा के संत कुमार ने बनाई शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के रोचक बने नगर पालिका बलिया के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। शनिवार को कृषि मंडी परिखरा में सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना में भाजपा ने पहले चरण से जो बढ़त हासिल की, वह अंत तक कायम रही। परिणामस्वरुप भाजपा के उम्मीदवार संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने अपने निकटतम निर्दलीय उम्मीदवार संजय उपाध्याय को 4019 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि सपा के लक्ष्मण गुप्ता को 7462 मत ही प्राप्त हो सकें। जबकि चौथे नंबर पर बसपा के निषिध श्रीवास्तव 3293 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान 75 लोगों ने नोटा पर मुहर लगाया था। नगर पालिका के चुनाव में बीते 11 मई को हुए मतदान में 49323 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद के लिए पांच चरणों में हुई मतगणना में भाजपा के संत कुमार मिठाई लाल को पहले चरण में 4864, दूसरे चरण में 4697, तीसरे में 4812, चौथे में 2510 और पांचवां में 1131 मत प्राप्त हुए। जबकि निर्दलीय संजय उपाध्याय को पहले चरण में 3293, दूसरे चरण में 4002, तीसरे में 3563, चौथे में 2106 और पांचवें चरण में 1021 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा सपा के लक्ष्मण गुप्ता को पहले चरण में 1950, दूसरे में 2137, तीसरे में 1933, चौथे में 884 और पांचवें में 551 मत प्राप्त हुए। बसपा के निषिध श्रीवास्तव को पहले चरण में 824, दूसरे में 598, तीसरे में 601, चौथे में 757 और पांचवें में 512 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा सुनील कुमार सराफ को 2926, सागर सिंह राहुल को 2231, ओम प्रकाश खरवार को 328, आप के सर्वदमन जायसवाल को 316, मनोज को 232, कांगेस के अमर नाथ को 148, सुरेंद्र नाथ सिंह को 139, राजकुमार को 90, प्रेमप्रकाश वर्मा 31, धर्मेंद्र को 27 मत हुआ है। मतगणना के दौरान बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मौजूद रहे और डीएम रविंद्र कुमार के साथ एसपी ने समय-समय पर चक्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें