फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचरूखा देवी मंदिर से लाखों की चोरी

Wed, 11 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पचरूखा देवी मंदिर से मंगलवार की रात चोर चोरों ने लाखों के आभूषण आदि उठा ले गए। देवी प्रतिमा की साेने की आंख, नथिया, बिंदी, मूर्ति पर लगा चांदी का आवरण, मुकुट पर चोरों ने हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। देवी मूर्ति से आवरण चोरी की यह तीसरी घटना है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मंगलवार की रात रोज की तरह मंदिर के पुजारी योगेश्वर पांडेय पूजापाठ करने के बाद मंदिर को बंद कर दिए। सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट की कुंडी कटी देख अवाक रह गए।
विज्ञापन


मंदिर के अंदर से ढाई किलो की चांदी का आवरण, चांदी का मुकुट, चार सोने की नथिया, सोने की बिंदी, सोने की दो आंखें गायब थीं। चोरों ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अंदर से हजारों रुपये भी चोरी कर ले गए। पुजारी के साथ देवी मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालु भी घटना से काफी दुखी हैं।

श्रद्धालुओं ने देखा कि मंदिर के दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। दरअसल देवी मंदिर में पिंडी का आकार बना है। उसके ऊपर चारों दिशाओं को इंगित करती हुई देवी के मुखमंडल पर चार चेहरा बनाकर देवी के ऊ पर चांदी का आवरण लगाया गया था। यह चांदी का आवरण करीब ढाई किलो का था।

साथ ही देवी के चेहरे की नाक पर चार सोने के नथिया, ललाट पर चार सोने की बिंदी थी। उधर, देवी के पिंडी के ऊपर दो सोने की आंखें लगाई गई थी। रात में चोरों ने पूरे इत्मीनान के साथ मंदिर में घुसकर मुकुट सहित उन तमाम सोने तथा चांदी के  सामान को निकाल ले गए।

मंदिर प्रबंध का कार्य देख रहे उपेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। थानाध्यक्ष ने मंदिर परिसर में घटना का जायजा लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। श्रद्धालुओं की माने तो दो बार पहले भी चांदी के आवरण की चोरी हो चु़की है। पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। इसके चलते क्षेत्र में आए दिन घटनाएं होती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें