फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाटलीपुत्र- बलिया मेमू का रेगुलर संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिहार की राजधानी पटना से बलिया के बीच चलने वाली पाटलीपुत्र मेमू ट्रेन की मांग को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को बलिया से रेगुलर संचालन कर दिया है। अब पाटलीपुत्र का संचालन स्पेशल की जगह 63333 व 63334 नंबर से हो रहा है। इस ट्रेन के संचालन से दोनों राज्यों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रहा है। व्यापारी, छात्राओं व आमजन ने रेलवे से ट्रेन के कोच को डबल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पाटलीपुत्र मेमू को अप्रैल में संचालन को विस्तार कर अगले दो माह तक के लिए बढ़ दिया गया था। इससे दोनों राज्यों के यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार 63333 पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष गाड़ी पाटलिपुत्र से पूर्व की तरह संचालन होगा। पाटलीपुत्र जंक्शन से सुबह 8.15 बजे रवाना होकर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए बलिया स्टेशन पर 12.45 बजे पहुंचेंगी। इसी वर्ष 10 जनवरी को इस ट्रेन का परिचालन शुरू होकर 31 मार्च तक चली थी। उसके बाद फिर तीन माह तक विस्तार किया गया। इस बीच ट्रेन को रेगुलर कर दिया गया। इसको लेकर यात्रियों, व्यापारियों व छात्रों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें