फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अस्पतालों में डायरिया और तेज बुखार के बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भीषण गर्मी व तेज धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी पर तेज बुखार, पेट दर्द व डायरिया, सांस फूलने वाले मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में 1142 मरीज पहुंचे। इमरजेंसी में 124 मरीज गंभीर हालत वाले पहुंचे। इसमें लू के लक्षण वाले आठ मरीज भर्ती हुए। सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन

छितौनी निवासी जानकी देवी 64 वर्ष रविवार को तेज धूप में रतनपुरा से घर पहंुची। रात में हालत खराब होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। सागरपाली निवासी मनोज साहनी दिन में खेत में काम करने के बाद घर पहुंचे। रात में उल्टी दस्त होने लगी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भर्ती कर इलाज किया।
अस्पताल के फिजिशियन चिकित्सक डाॅ. मनोज कुमार ने कहा की भीषण गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए सिर-चेहरा ढककर चलें। पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें। डॉ. रितेश सोनी ने तेज धूप में निकलने पर बुखार होने पर ठंडा या ताजे पानी से शरीर पोछने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें