बलिया। जिला अस्पताल में मरीज अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए सुबह के 7 बजे से ही कतार लगा लेते हैं। जिला अस्पताल के नए भवन में कतार में लगे मरीजों ने अपना गुस्सा सीएमओ कार्यालय पर ही हो हल्ला कर शांत किया।
बताया जाता है कि एक ही डॉक्टर के होने से कई बार मरीजों को कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। अल्ट्रासोनोग्राफी के डॉक्टर को मेडिकल रिपोर्ट भी बनाना पड़ता है और अल्ट्रासोनोग्राफी भी करना पड़ता है। दो दिनों को देखें तो अस्पताल के नए भवन में 325 लोगों का एक्सरे हुआ है जिसमें 144 मारपीट भी शामिल हैं। बुधवार को भी कई लोग कतार में थे लेकर अल्ट्रासोनोग्राफी नहीं हो रहा था लिहाजा मरीज आक्रोशित हो गए। हालांकि बाद में सीएमओ डॉ नीरज कुमार पांडेय ने हस्ताक्षेप कर अल्ट्रासोनोग्राफी शुरु कराया तब जाकर मामला शांत हुआ।