फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज खा गए 30 हजार से अधिक अधोमानक दवा की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक्लोफिन नाम की अधोमानक दवा के बारे में जब तक जानकारी हो पाती, जिला अस्पताल में ही 31 हजार से ज्यादा टेबलेट बंट चुकी थी। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से इस दवा को बांटने पर रोक लगाने के बाद 47 हजार से ज्यादा टेबलेट वापस की गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अधोमानक दवाएं बांटकर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जनपद के जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं की आपूर्ति मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के गोदाम से की जाती है। पिछले दिनों कारपोरेशन से उपलब्ध कराई गई दर्द निवारक टेबलेट एक्लोफिन अधोमानक पाई गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से इस दवा को बांटने पर रोक लगाई गई थी। जब तक यह आदेश जनपद में पहुंचता, जिला चिकित्सालय में ही 31750 टेबलेट का वितरण हो चुका था। इस दवा की 79050 टेबलेट की आपूर्ति जिला अस्पताल में की गई थी। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार ने बताया कि दवा के अधोमानक आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 47300 टेबलेट को वेयरहाउस को वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें