फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ही साल में हाईस्कूल और इंटर दोनों पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई रिपोर्ट से जनपद का माध्यमिक शिक्षा विभाग एक बार फिर कठघरे में खड़ा हो गया है। जनपद के भीमपुरा क्षेत्र की छात्रा आरती यादव ने एक ही वर्ष में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली। इसका खुलासा आजमगढ़ निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट पतरूराम विश्वकर्मा की ओर से सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए रिपोर्ट के बाद हुआ। छात्रा आरती यादव ने वर्ष 2017 में जिले के दो अलग-अलग इंटर कॉलेजों से रेग्यूलर छात्रा के रूप में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


भीमपुरा क्षेत्र के ग्राम सतहवां निवासी हरिन्द्र यादव की पुत्री आरती यादव ने शिक्षा माफियाओं की मदद से वर्ष 2017 में ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा रेग्यूलर छात्रा के रूप में अलग-अलग स्कूलों से पास की। हाईस्कूल की परीक्षा रेग्यूलर छात्रा के रूप में आरती यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहदेव इंटर कॉलेज बाराडीह अंवराई कला से पास की। आरती यादव का हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 2798543 रोल नंबर था। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी विषयों में 30-30 नंबर मिले हैं। इसके साथ ही 600 में 500 नंबर मिले हैं। आरती यादव ने वर्ष 2017 में ही महादेव इंटर कॉलेज महराजपुर अचैठा अंवराई कला से इंटरमीडिएट की भी परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी आरती यादव रेग्यूलर छात्रा के रूप में अपना दाखिला लिया था। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आरती यादव का रोल नंबर 2120696 था। आरटीआई से महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज से मांगी गई सूचना में भी कॉलेज प्रशासन ने अपने यहां की नियमित छात्रा की पुष्टि की है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट पतरू राम विश्वकर्मा का कहना है कि इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। दोनों इंटर कॉलेज के साथ छात्रा की भी जांच कराकर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
यदि किसी छात्रा ने एक ही वर्ष में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षा पास की है तो ये पूरी तरीके से गलत है। मामले की जांच कर आवश्यक वैद्यानिक कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें