फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सांसद के सामने रखीं समस्याएं

Fri, 20 Nov 2015 11:16 PM IST
संवाददाता बैरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाकबंगला के प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता बलिया सांसद भरत सिंह ने रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि 23 नवंबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आगमन बलिया में हो रहा है। यहां रेलमंत्री दर्जनों विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कई आगामी विकास कार्यों और ट्रेनों के विस्तार की भी घोषणा करेंगे। जिससे निश्चित रूप से जिले के विकास में चार चांद लगेगा। कहा कि अब यहां लोगों को आसाम और वैष्णो देवी जाने के लिए गैर जनपद ट्रेन पकड़ने नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बलिया से ही महानगरों के लिए ट्रेन मिलेगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कहा कि किसान की सुविधा के लिए बलिया स्टेशन पर कोल्डवैन स्थापित करने के साथ ही शापिंग माल के निर्माण की मांग की गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के सामने स्थानीय समस्याओं को भी रखा। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेमनपुर में आधे दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है। साथ ही शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। इस पर सांसद भरत सिंह ने मामले के विस्तार के लिए रेल मंत्री के सामने रखा जाएगा। इस मौके दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें