आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव को शांति तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सुखपुरा कस्बा सहित आसपास के गांवों में सीआईएसफ पैरामिलिट्री फोर्स व सुखपुरा पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।
प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय औद्योगिक पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया गया कि आगामी त्योहारों व लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।