फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती जिले में संक्रमण की पुष्टि से तटवर्ती गावों के लोगों में दहशत

विज्ञापन
बीबीटोला-कोल्ड स्टोर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में छापेमारी करते नायब तहसीलदार रजत सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरही। बिहार के बक्सर में कोरोना संक्रमित चार मरीजों के मिलने की सूचना पर सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। सोहांव ब्लॉक के गंगा किनारे के अधिकांश गांवों के लोग इलाज हो या बाजार का काम बक्सर ही जाते हैं। इसके अलावा दूध, सब्जी आदि अन्य सामानों की खरीद बिक्री के लिए भी लोग आते-जाते हैं। इन दिनों सीमा सील है होने के कारण आवाजाही तो बंद है लेकिन बक्सर में मरीजों की संख्या बढ़ने से इन लोगों में भी दहशत है। हालांकि सीमावर्ती इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या को देेखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नरही थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने एहतियात के तौर पर भरौली पुल को सील करने के बाद गंगा तट कोटवां नारायणपुर, नसीरपुर मठ, उजियार गंगा घाट, भरौली में गंगा नदी में चलने वाली नावों को भी बंद करा दिया है। अब बक्सर पैदल जाना भी मुश्किल हो गया है लेकिन गंगा के किनारे वाले गांवों के लोग अब भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें