फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल

Sun, 24 Sep 2017 10:58 PM IST
ballia
विज्ञापन
अंत्योदय मेला व प्रर्दशनी में जानकारी लेते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को टाउन हाल में अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल जी ने सामाजिक समरसता लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, दर्शन तथा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनका लक्ष्य था कि अंत्योदय यानी समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इसके लिए उन्होंने प्रण किया और गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले पथ पर चले। पं. दीनदयाल जनसंघ के अध्यक्ष रहे। पत्रकारिता व लेखन के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरसता लाने का कार्य किया। पं. दीनदयाल के सपनों का भारत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनपद में आजादी के आंदोलन में किए गए योगदान व शहीद रामप्रवेश यादव व बृजेंद्र बहादुर सिंह की शहादत को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि बलिया हमेशा अन्याय, अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में अग्रिम पंक्ति में रहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि बलिया के दो सपूत अभी हाल ही में देश सेवा में शहीद हुए हैं। शहीदों के परिवारों को 25-25 लाख की सहायता राशि तत्काल दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें