फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए बिके 2278 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की तिथि करीब आते ही उम्मीदवारों धड़कनें बढ़ गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों में प्रधान पद के लिए 1175, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 858 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 245 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यानि कुल 2278 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान विकास खंड कार्यालय परिसरों में संभाव्य उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ से गहमागहमी का माहौल रहा। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने बकायदा रिटर्निंग आफिसर की तैनाती के साथ-साथ सुरखा के लिहाज से पुलिस की तैनाती भी कर रखी थी।
विज्ञापन

हल्दी विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय में पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 40 फार्म प्रत्याशियों ने खरीदा। इसमें विभिन्न पदों के छह आरक्षित उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन में लगने वाले आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी प्राप्त की। एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 24, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 16 फार्मो का बिक्री हुआ। बताया कि आरओ प्रदीप कुमार के देखरेख में फार्म बिक्री किया जा रहा है। इसके लिए सास्वत कुमार वर्मा, राहुल कुमार, अमित कुमार वर्मा को लगाया गया है।
चौकिया मोड़ संवाददाता के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आवेदन पत्र की बिक्री सीयर ब्लाक परिसर में बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पंचायत चुनाव में दावेदारी के लिए आवेदन पत्र के लिए सम्भावित उम्मीदवारों के द्वारा खरीदारी की गई। सीयर ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आवेदन पत्र की बिक्री की गई। वरिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 180 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 02 आवेदन पत्र की बिक्री हुई। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के आवेदन पत्र के बिक्री के बारे में सहायक विकास अधिकारी अनिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 96 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई। चिलकहर विकास खंड में बृहस्पतिवार के दिन ग्राम प्रधान पद के 102 फार्म क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 78 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। यह जानकारी एडीओ पंचायत चौथी राम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें