फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग बनाना गुनाह हो गया

Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
ballia
विज्ञापन
सिकंदरपुर के मटूरी गांव में अपने पिता के साथ बैठी पीड़ित महिला। - फोटो : ballia
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी शमशेर खान  को इसका कत्तई आभास नहीं था कि वह अपने पुत्री को जिस लाड व प्यार से पाला है, उसका एक दिन हाल बेहाल हो जाएगा। अपनी पुत्री के हर एक ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए दिन रात लगा रहता था। आज वह उसी पुत्री के न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से किया था।
विज्ञापन


 सोचा था कि ससुराल में उसे ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा, लेकिन क्या मालूम था कि पेंटिंग बनाना ही उसके लिए गुनाह हो जाएगा। उसकी बेटी ससुराल वालों की आंखों में ऐसी चुभ गई कि उन्होंने उसे प्रताड़ित कर घर से बेदखल कर दिया। पिता शमशेर का कहना है कि बेटी नगमा प्रवीन का बचपन से ही कला बनाने का शौक था, जो शादी के बाद चूर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर ससुराल में इस कदर प्रताड़ना मिलेगी शायद उसे यह आभास नहीं था।

उसकी दुनिया ही उजड़ गई। उसे ससुराल में प्यार की जगह प्रताड़ना मिली। क्या हुनर गुनाह है, पेंटिंग बनाने पर उसे पागल कह कर घर से बेदखल कर दिया जाय, ये कहां का न्याय है। पेंटिंग बनाने जैसी छोटी सी बात पर यदि बेटियों का तिरस्कार किया गया तो समाज में बेटियां कहीं के नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें