फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः प्रभारी मंत्री के सामने छलका कार्यकर्ताओं का दर्द, विधायक सुरेंद्र सिंह ने लगाया करोड़ों के गबन का आरोप

Sun, 18 Jul 2021 09:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,बलिया

सार

बलिया के बैरिया ब्लॉक में मंत्री अनिल राजभर के सामने कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों, अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। वहीं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि  जिले के अधिकारी और  कर्मचारी स्वेच्छाधारी हो गए हैं। 
विज्ञापन
बैरिया ब्लॉक में बैठक करते मंत्री अनिल राजभर और विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रविवार को बैरिया ब्लॉक पहुंचे। यहां हुई एक बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द छलक उठा। कर्मचारियों, अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही जनप्रतिनिधियों पर भी मान-सम्मान व हितों की अनदेखी का आरोप जड़ा।

विज्ञापन


वहीं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पंचायत का पिछला कार्यकाल समाप्त होने पर नियुक्त प्रशासकों द्वारा मुरलीछपरा व बैरिया विकासखंड के गांवों में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने की शिकायत की। इसकी जांच एसआईटी से कराने की मांग की।

 कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सामने विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी स्वेच्छाधारी हो गए हैं। इसलिए कई बार मुझे दायरे से बाहर निकल कर काम करना पड़ रहा है। एनएच-31 की दुर्दशा की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। मंत्री ने कहा कि लौटते ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजूंगा।

विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत कार्यकर्ताओं ने सड़क, बिजली, पानी, ग्राम्य विकास सहित अन्य समस्याओं को उठाया और  समाधान का आग्रह किया। ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षामित्रों से मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आप लोगों की नियुक्ति को अवैध करार दिया है लेकिन सरकार ने आप लोगों की सेवा को बरकरार रखा।

आपके संगठन के नेता विपक्षी दलों के हाथों बिके हुए हैं। बावजूद इसके आपकी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखूंगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले होमगार्ड को महज चार से पांच हजार रुपये से संतोष करना पड़ता था। हमारी सरकार 21 हजार रुपये दे रही है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी-कर्मचारी

विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गांवों के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। तत्काल विकास कार्यों को शुरू कराने को कहा। कहा कि हर गांव में काम होता दिखना चाहिए। अधूरे शौचालयों, आवास, सचिवालय आदि का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा।

कहा कि दूसरी समीक्षा बैठक में स्थलीय निरीक्षण करने गांव जाऊंगा। अधूरा काम मिला तो कार्रवाई की जाएगी। प्रधान संघ बैरिया के अध्यक्ष रोशन गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर प्रधानों को आकस्मिक व्यय के लिए आडिट मुक्त 50 हजार रुपये खर्च करने का अधिकार, प्रतिमाह 35 हजार रुपये मानदेय, इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का अधिकार देने की मांग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें