फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने की पंचायती राज की स्थापना, कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के जिला कांग्रेस कमेटी भवन में शुक्रवार को भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का 30वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा जरूरतमंदों में फल वितरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी भारत के पहले युवा प्रधानमंत्री थे, जो 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं नगर अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजीव गांधी संचार क्रांति ले आए और पंचायती राज की स्थापना की। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने स्व. गांधी की याद में जरूरतमंदों में फल वितरित किया। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, पीएन शुक्ला, हरिकेंद्र सिंह, विपिन पांडेय, दुर्गेश सिंह, अमरनाथ रौनियार, लालू प्रसाद बिंद आदि मौजूद रहे।
---------
अग्नि पीड़ितों को कांग्रेसजनों ने दी सामग्री
रामगढ़/मझौंवा। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेता सीबी मिश्रा ने शुक्रवार को दुबे छपरा में अग्नि पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान दीनानाथ चौधरी, लालजी, टुनटुन चौधरी, नथुनी, किशुन, राजेश कुमार गुप्ता, रजनीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें