फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोदामों तक पहुंचा धान का बीज, सब्सिडी पर मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों को धान के बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजकीय गोदामों पर धान की विभिन्न प्रजातियों के बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों को गोदामों से आधे दर पर बीज उपलब्ध होगा। जिले में 6 प्रजाति के धान के बीज आए हैं। बीज खरीदते समय आधार कार्ड लाना होगा। बीज खरीदने के लिए किसान का उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेती के लिए बीज उपलब्ध होगा। राजकीय गोदामों से आधारीय व प्रमाणित बीज मिलेंगे। जिले में धान की विभिन्न प्रजातियों की 1761 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि जिले में खरीफ के लिए धान का बीज गोदामों में उपलब्ध हो गया है। इसका वितरण भी शुरू हो गया है। सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें