फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के समाधान व योजनाओं की जानकारी को पदयात्रा : उपेंद्र

विज्ञापन
फेफना विस क्षेत्र में पदयात्रा करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी उपेंद्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसर। प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम बहादुरपुरकारी, अभईपुर से पद यात्रा की शुरुआत की गई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 30 दिन तक चलने वाली पद यात्रा शनिवार को देर शाम प्रारम्भ हुई।
विज्ञापन

पद यात्रा के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पद यात्रा में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित कराने में आ रही जन समस्याओं को आम आदमी के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा उसका समाधान किया जाएगा। कहा कि पदयात्रा में प्रतिदिन एक ग्रामसभा में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित होंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आम आदमी तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि फेफना क्षेत्र के राजनैतिक जीवन में प्रवेश करने के बाद कई बार क्षेत्र की जन समस्याओं के लिए पद यात्रा कार्यक्रम चलाया जाता है। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता का जीवन आम जन के लिए समर्पित होता है। इस मौके पर उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय , विजय गुप्ता , मनोज सिंह, नित्यानन्द पाठक, नंदलाल सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, मदन राजभर, उमेश सिंह, महेंद्र चौहान, देवेंद्र यादव, शिवलोचन यादव, सुशील पांडेय आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें