फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बड़ा बाबू बनने के चक्कर में पान बिक्रेता ने गंवाई मेहनत की कमाई, ठग ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

Sun, 30 Jul 2023 01:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के एक गांव में सरकारी नौकरी के नाम पर पान विक्रेता के साथ पांच लाख रुपये की ठगी हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब पान विक्रेता नियुक्ति पत्र लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में बड़े बाबू के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर बलिया जिले के उभांव थाने की पुलिस ने आरोपी आफताब निवासी चौकियां मोड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पान की दुकान पर एक-एक पान बेचकर कमाए रुपये बाबू बनने के लालच में गंवा बैठा।

विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर के मुताबिक, चितबड़ागांव निवासी राकेश चौरसिया की भरौली तिराहे पर पान की दुकान है। आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व चौकियामोड़ निवासी अफताब खुद को शिक्षा विभाग में अधिकारी होने की बात कह कर मुझे और दो अन्य भाइयों को प्रधान लिपिक के पद पर नौकरी लगाने के नाम 10 लाख रुपये की मांग की।

उसके झांसे में आकर पांच लाख रुपये कई किस्तों में दे दिए। आफताब ने कुछ दिनों बाद नियुक्ति पत्र दिया। राकेश नियुक्ति पत्र लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। वहां तैनात कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। ठगी की बात पता चलने पर राकेश ने आफताब से पांच लाख रुपए वापस मांगने लगा तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश उसके घर पहुंचा तो जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे को भूलने की बात कही। राकेश ने पुलिस अधीक्षक एस आनंद से मिलकर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें