बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी है। श्री दीप ने बताया कि बलिया आयरन स्टोर बहेरी में 40 बड़े सिलेंडर और 10 छोटे सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई है। होम आइसोलेशन के मरीज, जिनको ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है, वे मरीज का टेस्ट रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्चा और आधार कार्ड ले जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय कर सकता है। ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए खाली सिलेंडर देकर और निर्धारित शुल्क के साथ सिलेंडर लिया जा सकता है। इनके पास खाली सिलेंडर नहीं है। वह भी ऑक्सीजन सिलेंडर क्रय कर सकता है। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक रोड पर स्थिति अशर्फी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। यहां 15 बेड की व्यवस्था करा दी गई है, जहां कोविड के मरीज एडमिट हो सकते हैं। यहां भी 15 बड़े आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है। पाइप के माध्यम से सभी 15 बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई होगी।