फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता संग मारपीट मामले में चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर, सीएम को ट्वीट करने के बाद हुई कार्रवाई

Mon, 03 Aug 2020 08:03 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

  • मुख्यमंत्री को ट्वीट के बाद मामले ने पकड़ा तूल, थाना उंभाव के एसआई बनाए गए चौकी प्रभारी
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में भाजपा नेता के साथ मारपीट मामले की लीपापोती के आरोप में पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने चौकी प्रभारी सीयर व मुख्य आरक्षी चंद्रदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब हो कि बीते 30 जुलाई को भाजपा नेता पंकज कुमार गुप्त के यहां एक समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


पंकज के अनुसार जब वह मामले की शिकायत लेकर सीयर चौकी पहुंचे तो वहां उनकी तहरीर बदलवा कर एफआईआर की जगह एनसीआर दर्ज किया गया। इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी देवेंद्रनाथ ने पंकज से पूरे मामले की जानकारी ली और चौकी प्रभारी देवेंद्रनाथ दुबे व मुख्य आरक्षी चंद्रदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन

सीयर चौकी की जिम्मेदारी उंभाव थाना के एसआई राजकुमार सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि भाजपा नेता के ट्वीट करने के बाद एसपी देवेंद्रनाथ सोमवार को दोपहर में बिल्थरारोड पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। एसपी को पंकज ने बताया कि बीते 30 जुलाई को उनके परिवार पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने हमला किया।

भाजपा नेता पंकज के अनुसार उनके पिता ब्रह्माशंकर व भाई पवन पर जानलेवा हमला किया गया था। जब वे मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो उनकी तहरीर बदलने के लिए पुलिस की ओर से दबाव डाला गया। फिर बदली तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ एफआईआर की जगह एनसीआर दर्ज कर मामले में लीपापोती का प्रयास किया गया।

जबकि उन्होंने पहली तहरीर में कुल 17 लोगों का नाम दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर पंकज ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के आला अधिकारियों को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी।अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद एसपी ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज आदि को देखा और प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले में एसपी के निर्देश पर कुल 17 लोगों के नाम शामिल किए गए और पुलिस ने उनमें चार को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें