फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झोपड़ी में घुसी अनियंत्रित कार, 10 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
रसड़ा-बलिया मार्ग ​स्थित एकौनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर मड़हा में घुसी कार।संवाद
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया मार्ग पर स्थित एकौनी गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बनी झोपड़ी में घुस गई। हादसे में 10 वर्षीय बच्चे अंकित कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

फेफना के थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि रसड़ा की ओर से बलिया जा रही एक कार एकौनी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में घुस गई। हादसे में झोपड़ी में मौजूद अंकित कुमार (10) पुत्र भोला तुरहा निवासी एकौनी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को ढांढ़स बंधाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था अंकित
अंकित कुमार एकौनी स्थित स्कूल का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार का लाडला अंकित अचानक इस दुनिया से चला गया तो घर में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मां, पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मासूम की असमय मौत से एकौनी गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित एकौनी गांव के समीप अनियंत्रित होकर मड़हा में घुसी कार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें