फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएचसी मुरली छपरा के 19 सीएचओ केंद्रों में से 10 पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के अधीन स्वीकृत 19 सीएचओ केंद्रों में केवल नौ संचालित हैं, जबकि 10 पर ताला लटका हुआ है। शिवाल गांव में वर्ष 2005 में निर्मित एएनएम केंद्र के निजी उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

ये शिकायत ग्रामीणों ने सीएमओ से तब की जब वह संयुक्त राजकीय चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने निरीक्षण के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए तीन चिकित्साधिकारियों सहित पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसके लिए अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी जरूर है, लेकिन उपलब्ध संसाधनों से भी बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार अस्पताल की स्थिति और खराब मिली, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में चिकित्साधिकारियों के 17 पद स्वीकृत हैं। इनमें से पांच चिकित्सकों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि एक चिकित्साधिकारी उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर हैं। इसके बावजूद शेष चिकित्सकों की कार्यशैली संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका राय, ऑपरेशन थिएटर के एक कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुशबू सिंह का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। साथ ही सभी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई।
सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को मरीजों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सीएमओ से शिकायत की कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के अधीन स्वीकृत 19 सीएचओ केंद्रों में केवल नौ संचालित हैं, जबकि 10 केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। इस पर सीएमओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
सीएमओ ने बताया कि हाल के दिनों में एएनएम केंद्रों के बंद रहने संबंधी प्रकाशित खबरों का भी संज्ञान लिया गया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवाल गांव में वर्ष 2005 में निर्मित एएनएम केंद्र के निजी उपयोग में होने की शिकायत की भी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें