फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर संगठन विस्तार पर किया चर्चा

विज्ञापन
नगर के आर्य समाज रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में हिंयुवा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करत? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी नगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को आर्यसमाज रोड स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर आयोजित हुई। हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के विस्तार के लिए नगर के सभी वार्डो में गठन करने पर चर्चा किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि हमें हिंदुत्व की रक्षा के लिए धर्म परिवर्तन को रोकना होगा। साथ ही नए युवाओं व पिछड़े समाज को हिंदुत्व के इतिहास को बता हर भारतीय को जागरूक करना ही हम सभी का कर्तव्य है। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने संगठन को और मजबूती देने के लिए घर-घर जाकर जन जागरूकता, हिदुत्व जागरूकता का परचम लहराने का संकल्प लिया। इस दौरान मिथिलेश अग्रहरि को नगर मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी सागर शेखर, रविशंकर चौबे को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर कृष्णा वर्मा, राजेश पाठक, नितिन अग्रहरि, गुड्डू वर्मा, विशाल वर्मा, राकेश गुप्ता, अतुल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें