फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहृत घूमते दिखे, आरोपी हिरासत में लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना के घोसवती गांव में चार अप्रैल की रात आटा चक्की मालिक अजय तिवारी के अपहरण के मामले में आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। वहीं, अपहरण किए गए अजय तिवारी के दो दिनों से क्षेत्र में दिखाई देने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो गड़वार तिराहे का बताया जा रहा है। एक ई-रिक्शा से सिर पर गेरूआ कुर्ता व लुंगी पहने एक व्यक्ति उतरकर दूसरे ई-रिक्शा से सुखपुरा की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को अजय तिवारी होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने कई दुकानदारों से पूछताछ के बाद वहां लगे सीसी टीवी कैमरे का वीडियो लेकर परिजनों को दिखाया तो उन्होंने अजय के होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अजय तिवारी रविवार की शाम को हनुमानजी तिराह पर अपने गांव के फल दुकानदार से मिले हैं। वहां से नारायणपाली गांव पहुंचकर दो लोगों से मिले।
फल विक्रेता ने गांव में अजय के मिलने की जानकारी दी। जिसकी सूचना पर छानबीन कर जानकारी जुटाई और सीसी कैमरे का वीडियो लिया। सोमवार को घोसवती गांव निवासी एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि एक कार में अजय तिवारी बैठकर कहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें