फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12 साल से लंबित वरासत का एक घंटे में निस्तारण का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। भूमि से संबंधित मामलों की संख्या ज्यादा रही।
शिकायतकर्ता पंकज कुमार निवासी ग्राम चेतन किशोर ने बताया कि उनके पिता स्व. शिवानंद राजभर की वरासत प्रक्रिया पिछले 12 वर्षों से लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को एक घंटे के भीतर वरासत दर्ज करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर लेखपाल सुनील कुमार को निलंबित कर दिया। कानूनगो संजय कुमार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी किए। चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

लीलकर गांव निवासी रामाशंकर यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी और अन्य काश्तकारों की 200 एकड़ भूमि दियारा क्षेत्र में है। बिहार निवासी आदित्यनाथ पांडेय ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनका खेत नदी की धारा में बह गया था। उन्होंने काश्तकारों की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव निवासी नारायण यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय हथौज के खेल परिसर पर दोबारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। तहसीलदार, बीडीओ और थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम गठित कर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए। कस्बा निवासी एके तिवारी सहित अन्य ने बताया कि अनुसूचित जाति की जमीन बिना अनुमति के भूमाफियाओं की ओर से लेकर प्लॉटिंग की जा रही है।
उपजिलाधिकारी को जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा इस तरह के अवैध कार्यों पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिए।
बैरिया में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 21 मामले आए। दो का निस्तारण मौके पर किया गया। 19 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
बैरिया निवासी अशोक सिंह ने एनएच 31 पर तहसील मोड़ के पास गति अवरोधक बनवाने के लिए फरियाद की। बैरिया निवासी कृष्ण बिहारी गोड़ जाति के लोगों का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें