बलिया। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार में एनडीए के स्पष्ट बहुमत से राजद, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी हताश हैं। वे बुधवार को वार्ता के दौरान बोल रहे थे। चुनाव आयोग द्वारा राजद नेता जगदानंद सिंह के ईवीएम पर लगाए गए आरोप को खारिज करने के सवाल पर कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश को सभी को स्वीकार करना चाहिए। इस तरह के बयान उनकी हार का कारण हैं और जनता उन्हें भविष्य में स्वीकार नहीं करेगी। कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब पश्चिम बंगाल में भी उन्हें ऐसी ही हार का सामना करना पड़ेगा।