फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
नारी वंदन अ​धिनियम पारित न होने के विरोध विपक्षी पार्टियों के ​खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन करत
विज्ञापन
बांसडीह/विशुनपुरा। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक-2026 के लिए विपक्ष पार्टियों का समर्थन नहीं मिलने पर विरोध जताया गया। बुधवार को बांसडीह में भाजपा विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में और मालीपुर में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बांसडीह ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में आयोजित सभा में विधायक केतकी सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस धोखे के लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगी। ब्लॉक परिसर से शुरू हुआ जुलूस बांसडीह चौराहे तक पहुंचा। चौराहे पर पहुंचकर महिलाओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले फूंके। मंडल संयोजक सिंपी सिंह, रंजना सिंह, पूनम गुप्ता, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रतुल कुमार ओझा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, विशुनपुरा क्षेत्र के मालीपुर बाजार में भी भाजपा के आनुषंगिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बाजार में कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन में विधानसभा के वरिष्ठ नेता छट्ठू राम, मंडल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, प्रवीण मिश्रा उर्फ सीटू, मीरा सिंह और विनय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें