फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की जांच से विपक्षी दलों के पेट में हो रहा दर्द : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की ओर से अपने कार्यकाल में आपातकाल लगाए जाने का एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध करते हुए 48वें काला दिवस के रूप में मनाया। आज ही के दिन 48 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था।
विज्ञापन

संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर अपने समर्थकों के साथ सिताबदियारा पहुंचकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने माल्यार्पण किया। इमरजेंसी के खिलाफ अपने संस्मरण को सुनाते हुए इस काले कानून को देश से हटवाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति कृतज्ञता जताई।
कहा कि उस समय जो कांग्रेसी सरकार करती थी, आज भी कांग्रेस वही कर रही है। विपक्षी पार्टियां एकता के लिए परेशान हैं। सब का एक ही उद्देश्य है लोकतंत्र का गला घोट और जनता के पैसे से अपना तिजोरी भरें। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ईडी करवाई कर रही है उनके पेट में दर्द हो रहा है। यह पब्लिक है सब जानती है। कोई मनमानी चलने वाला नहीं है। हर साल यह काला दिवस मना कर इमरजेंसी के दिनों देश की जनता सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हुए जुल्मों को याद करने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव, विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, नागेंद्र सिंह चम्पू,रत्नेश सिंह, सुशील पांडेय,चितरंजन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे और जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व जेपी ट्रस्ट के तरफ से आलोक सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें