फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की रैंकिंग में रतसर सीएचसी को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। अस्पताल में जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में जनपद तेजी से आगे बढ़ रहा है। गर्भवती की जांच, संस्थागत प्रसव व नियमित टीकाकरण में बेहतर कार्य करने से यूपी हेल्थ डैश बोर्ड की ताजा रैंकिंग में 44 पायदान की छलांग लगाई है। मार्च में जारी हुई सूची में जनपद 28वें स्थान पर रहा। जनपद की रैंकिग में रतसर प्रथम स्थान, मुरली छपरी द्वितीय एवं बैरिया सीएचसी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के अधीक्षक डा. राकिफ अख्तर एवं बीपीएम आशुतोष सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। सीएचसी रतसर को लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल हुआ है। 13 बिन्दुओं पर हुए इस मूल्यांकन में एक साल पहले जिला प्रदेश में 72वें स्थान पर था। गर्भवती और नवजात की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कई कार्यक्रम चला रहा है।
इसमें गर्भवती की पहचान से लेकर ढाई साल तक बच्चों को सभी संपूर्ण टीका लगाने, परिवार नियोजन के संसाधनों का प्रयोग व आशा से मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावी बनाया जाता है। ब्लाक व जिला स्तर पर तैनात एमसीटीसी आपरेटर पोर्टल पर इसकी रिपोर्टिंग करते हैं। इसी के आधार पर जिले की रैंकिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें