मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में बुधवार को कांग्रेस भवन से संकल्प यात्रा निकाली गई। इस दौरान पार्टी के लोगों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया।
जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी के नेतृत्व में जुलूस चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए चौक शहीद पार्क पहुंचा। जहां महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए डा. भोला पांडेय ने प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके द्वारा जनता को गुमराह करके सब्जबाग दिखाया गया।
इसके विरुद्ध यह संकल्प यात्रा निकाली गई। उन्हाेंने जन आंदोलन का आह्वान किया। इसी क्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध पूरी शक्ति के साथ संघर्ष का आह्वान किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में हम किसानों की जमीन हथियाने वाले मोदी सरकार की कूटनीति के विरुद्ध जिले से हजारों की संख्या में पार्टी के लोग 19 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे।
इससे पहले यात्रा का शुभारंभ आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव डा. भोला पांडेय ने पार्टी कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव राजीव उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, जवाहर चौहान, सीबी मिश्र, उषा सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, बृजेश सिंह गाट, ओमप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश चौधरी, जितेंद्र नाथ राय, सुगंधा शुक्ला, मुन्ना उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. विजयानंद पांडेय ने किया।