बलिया। पंचायत चुनाव की आहट से राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ऐसे में लोगों के पास अपना नाम जुड़वाने के लिए 29 सितंबर तक का समय है। पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं।
2026 में अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव होने की संभावना है। इसको लेकर गांव-गांव संभावित प्रत्याशी भी चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। इसके लिए बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच कर रहे हैं। जबकि ऑनलाइन फाॅर्म 22 सितंबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन फाॅर्मों की जांच के लिए बीएलओ को 23 सितंबर से दिए जाएंगे, जिसे उन्हें 29 नवंबर तक पूरा करना होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रफुल्ल कुमार ने बताया मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जिले के सभी ब्लॉकों में चल रहा है। इस कार्य को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि समय व व्यवस्थित तरीके से कार्य पूरा करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में मतदाता पुनरीक्षण में लगे बीएलओ
तहसील-6
बीएलओ1633
सुपरवाइजर263
पाेलिंग स्टेशन-3009
मतदान केंद्र-1460