बलिया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को कर दिया गया है।
निर्वाचक नामावली पर दावे एवं आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल की जा सकेंगी। मतदाता अपनी आपत्ति या दावा ऑनलाइन Voters.eci.gov.in के माध्यम से अथवा ऑफलाइन निर्धारित प्रारूप में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। जनपद की आलेख्य निर्वाचक नामावली में कुल 20,54,620 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 11,47,075 पुरुष, 9,07,473 महिला एवं 72 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित कार्यालय अवधि में संबंधित स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची को अवलोकन देख लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय से उसका सुधार कराएं।