फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन 14 तक बंद, कई का रूट डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छपरा-वाराणसी रूट के यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गौतम स्थान में तीसरी लाइन व छपरा यार्ड में निर्माण कार्यों को लेकर रेलवे ने नौ से 14 जनवरी तक आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनें स्थगित कर दी है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोहरा व निर्माण कार्यों को लेकर करीब एक दर्जन ट्रेनें पूर्व से निरस्त चल रही है। अब इन ट्रेनों का संचालन छह दिन बंद होने से सद्भावना, राजधानी सहित कुछ ही ट्रेनें बच जाएगी। सुरेमनपुर, रेवती, सहतवार, बैरिया के यात्रियों को बलिया या अन्य शहरों की यात्रा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बलिया से चलने वाली ट्रेनें का संचालन पूर्व की भांति होता रहेगा।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया की नौ जनवरी से छपरा- वाराणसी सिटी-छपरा चलने वाली 05446- 05445 कैंसल रहेगी। वहीं 05136-05135 औडिहार-छपरा-औडिहार, 15111-15112 वाराणसी सिटी-छपरा- वाराणसी सिटी इंटर सिटी एक्सप्रेस, 19165-19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, 13137 कोलकता-आजमगढ़ एक्सप्रेस, 13105-13106 सियालदह-बलिया-सियालदह का आवागमन 14 जनवरी तक नहीं होगा। बताया की 12562 स्वतंत्रता सेनानी, 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस, 11033 पूना- दरभंगा का रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं, कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन कर संचालन होगा। कैंसल व रूट डायवर्ट ट्रेनों में पहले से टिकट अनारक्षित कराने वाले यात्रियों को अचानक ट्रेन कैंसल होने से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें