फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रवेश द्वार पर लगी ओपी-योगी की फोटो को कराया कवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत की सीमा पर मलप मोड व गोठाईं के समीप विधायक निधि से निर्मित प्रवेश द्वार पर एक साथ लगे सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो का मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने फोटो को कवर कराया है।
विज्ञापन


भाजपा के आईटी विभाग के जिला संयोजक जयप्रकाश जायसवाल ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ सीएम की फोटो लगाने पर आपत्ति जताते हुए इसकी सूचना ट्वीटर पर पुलिस के उच्चाधिकारियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से की थी। भाजपा नेता के ट्वीट पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने थानाध्यक्ष नगरा को नगर पंचायत से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने ओपी-योगी के फोटो को ढंकवा दिया है।
बेल्थरारोड विधायक हंसू राम की क्षेत्र विकास निधि से उक्त प्रवेश द्वार बनवाया गया है। इस पर एक तरफ विधायक हंसु राम तो दूसरी तरफ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और मुख्यमंत्री योगी का चित्र बनवा दिया गया है। इसे लेकर काफी हो हल्ला हो रहा है। इसकी जानकारी होते ही भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। उधर, सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें