फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को खत्म कर रही डबल इंजन की सरकार : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा/पूर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार नए संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर विपक्ष को अपमानित कर लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है। नए संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार के मुद्दे पर कहा कि कितना भी बड़ा भवन बना लीजिए, लेकिन जब तक लोकतंत्र के मूल्यों को नहीं संजोया जाएगा, भवन बनाने से कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि केंद्र और यूपी की डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और पुलिस की सुरक्षा में अपराधी लोगों की हत्याएं कर रहे हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले रसड़ा क्षेत्र के अजीजपुर खड़सरा में शनिवार को समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के पिता स्व. रामजन्म गिरी और फिर पकड़ी थाना क्षेत्र के धडसरा में स्व. छात्रनेता हेमंत यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व सीएम ने दिवंगत छात्र नेता के परिजनों से करीब 25 मिनट तक मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया तथा न्याय दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रनेता हेमंत यादव की हत्या सत्ता के इशारों पर की गई हैं। सत्ता के संरक्षित गुंडों द्वारा इसे अंजाम दिया गया है। पिछले दिनों सत्ता के संरक्षित लोगों के उत्पीड़न से आजिज आकर व्यापारी नंदलाल गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। सरकार बताए कि इन संरक्षित अपराधियों को कौन पाल पोस रहा है।
उन्होंने बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक भी नौकरी युवाओं को नहीं मिली हैं। जबकि भाजपा सरकार हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा की थी। कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सपा ने संघर्ष छेड़ा था। उसका सार्थक परिणाम आने लगा है और कई प्रदेशों ने इसे लागू कर दिया है।
पूर्व सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया को नहीं जोड़ा जाना बलियावासियों के लिए अपमान है। इस मौके पर विधायक संग्राम सिंह यादव, डॉ. राजीव राय, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह के अलावा पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, सनातन पांडेय, विधायक जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, ब्लॉक प्रमुख पंद्रह राघवेंद्र यदुवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें